{"_id":"6809283811e6149bed099bf0","slug":"candle-march-taken-out-in-protest-against-terrorist-attack-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-131609-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Wed, 23 Apr 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा में कैंडल मार्च निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ता ।
धर्मसिंहवा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के विरोध में जिले के धर्मसिंहवा कस्बे के लोगों ने बुधवार की शाम में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 28 टूरिस्ट को आतंकवादियों ने मंगलवार को मार दिया था, इसको लेकर लोगों में आक्रोश दिखा। बुधवार को जिले के नगर पंचायत धर्मसिंहवा में रामचंद्र शुक्ल, महेश वर्मा, वीरेंद्र पांडेय, विशाल मणि त्रिपाठी, विपिन वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे और भारतीय सेना व प्रधानमंत्री कार्रवाई करें के नारे लगाते हुए लोग आगे बढ़े। इसके बाद लोगों ने हमले में मारे गए लोगों को याद करते हुए दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान विकास सिंह, प्रभु दयाल दुबे, राजेश वरुण, मोहन वर्मा, सत्यम सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।