{"_id":"3e19a16ae64aac3faca42a50e239d98e","slug":"candidate-case-of-violation-of-the-code-of-conduct-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लघंन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लघंन का केस
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली पुलिस ने बुधवार की शाम को रतनपुर गांव में बिना परमीशन के प्रचार कर रहे दो वाहनों को पकड़कर थाने ले जाने का प्रयास किया।
रास्ते से दोनो वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज किया।
एसओ हंजल अंसारी ने बताया कि बुधवार की शाम को एसआई श्रवण कुमार यादव सहयोगियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।
सूचना मिली की ग्राम रतनपुर में चुनाव से संबंधित बैनर व कलेंडर चिपकाने को लेकर कुछ लोग आपस में विवाद कर सकते है। दरोगा टीम के साथ वहां पहुंच गए।
रतनपुर गांव के रामचंदर यादव के मकान के सामने दो चार पहिया वाहन खड़ी मिली। प्रत्याशी श्रीचंद यादव लाला से वाहनों के परमीशन के संबंध में कागजात मांगा गया तो दिखाने में अक्षम रहे। जब उनको आचार संहिता के उलंघन के आरोप में थाने में दोनों वाहनों का ले चलने को कहा गया तो वह अपने समर्थको साथ बैठकर वाहनो के बताए गए मार्ग पर चलने के बजाए विपरीत दिशा में वाहन लेकर भागने लगे।
पुलिस टीम ने सिक्टहा गांव तक पीछा किया, लेकिन वह सब भागने में सफल रहे। इस मामले में महुली पुलिस चुनाव आचार संहिता के उलंघन में प्रत्याशी श्रीचंद यादव लाला के खिलाफ केस दर्ज किया।