फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Campaign: Voting awareness pledge administered

अभियान : मतदान जागरूकता की दिलाई गई शपथ

Sat, 20 Apr 2024 04:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Apr 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
Campaign: Voting awareness pledge administered

विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। छात्राओं को मताधिकार की महत्ता समझाते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए घर-परिवार व पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया।

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज ने कहा कि मतदान 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हर नागरिक का अधिकार है और सभी को इसका इस्तेमाल करना चाहिए। शत-प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा। लोकतंत्र में जनता सरकार स्वयं चुनती है। ऐसे में हमें मतदान अवश्य करना चाहिए। यही मत राष्ट्र को मजबूती देगा। छात्राओं को अपने-अपने क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने और 25 मई को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


प्रवक्ता माला तिवारी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। ऐसे में अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए अपने परिजनों के साथ दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। वहीं शिक्षक सोनिया ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। इसका प्रयोग सभी मतदाताओं को अवश्य करना चाहिए। इस दौरान नीतू यादव, उषा, सिम्मी, बीनू, एकता, रचना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रा नसरीन खातून ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व में 18 साल की उम्र पूरी कर चुके नागरिकों को मतदान अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र हमारी ताकत वोट हैं। इसका प्रयोग करना चाहिए।

छात्रा फरहत फातिमा ने बताया कि आज भी बहुत से लोग मतदान का महत्व नहीं समझते हैं। अपराजिता अभियान के तहत उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी। यह सराहनीय कार्य है।

छात्रा ओमिका श्रीवास्तव ने बताया कि पांच वर्ष में एक बार लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का मौका मिलता है। ऐसे में 25 मई को सबसे पहले वोट दें, उसके बाद कोई काम करें। दूसरे को इसके लिए भी प्रेरित करें।


छात्रा लकी ने बताया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं यह कर्तव्य भी है। इसका प्रयोग सभी मतदाताओं को अवश्य करना चाहिए। आपका मत अमूल्य है। इसके लिए आसपास के लोगाें को जागरूक करूंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed