{"_id":"63c19ac9ad1fea359f00f710","slug":"businessman-s-dead-body-found-in-suspicious-condition-khalilabad-news-gkp464242399-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में व्यापारी का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में व्यापारी का शव मिला
विज्ञापन
राजेंद्र विश्वकर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : KHALILABAD
संदिग्ध हाल में व्यापारी का शव मिला
पीड़ित बेटे ने ठंड से पिता की मौत होने की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा(संतकबीरन)। शुक्रवार को क्षेत्र के रूपिन के पास एक व्यापारी का संदिग्ध हाल में शव मिला। पीड़ित बेटे ने ठंड की वजह से पिता की मौत होने की आशंका जताई है।
गागरगाड़ गांव निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह रूपिन के पास संदिग्ध हाल में उनका शव मिला। पीड़ित बेटे बृजेश ने शव की पहचान पिता राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में की। राजेंद्र की बाइक सड़क के किनारे गिरी पड़ी थी और शव सड़क के बगल में था। उनके गले पर चोट के निशान थे। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।