{"_id":"645d3ccd9b7ff14f1f027874","slug":"buses-went-to-elections-passengers-were-helpless-khalilabad-news-c-7-1-161427-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चुनाव में गई बसें, यात्री हुए बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चुनाव में गई बसें, यात्री हुए बेबस
Fri, 12 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 12 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जनपद में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा असुविधा जिला मुख्यालय से दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को हुई।
अधिकतर बसें चुनाव में ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मियों को मतदान स्थल तक ले जाने के लिए लगाई गई थीं। लिहाजा इसका परिणाम आम लोगों को भुगतना पड़ा। मेंहदावल बाईपास पर चिलचिलाती धूप में लोग खुले आसमान के नीचे घंटों बस का इंतजार करने को मजबूर हुए। वहीं, जो बसें आ भी रही थी, उसमें पहले से ही इतनी भीड़ थी कि गेट तक लोग लटककर यात्रा कर रहे थे।
आलम यह रहा कि बहुत सारे यात्री घर से मेंहदावल बाइपास आने के बाद अपने गंतव्य स्थल न जाकर मजबूरन फिर से अपने घर वापस चले गए। ऐसे ही कुछ यात्रियों ने अपनी पीड़ा बयां की।
विज्ञापन
ज्यादातर बसें चुनाव में लगी हैं। ऐसे में अधिक दूरी की बसों को भेज दिया गया है। स्थानी मार्गों की बसों की किल्लत है। गोरखपुर से बसों की मांग की गई है। जो बसें उपलब्ध हैं, उसमें किसी तरह से काम चलाया जा रहा है।
- आयुष भटनागर, एआरएम बस्ती