फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bus stop in name only, no facilities at allBus stop in name only, no facilities at all

Sant Kabir Nagar News: केवल नाम का बस स्टाॅप, सुविधा हैं ही नहीं

Tue, 20 Feb 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bus stop in name only, no facilities at allBus stop in name only, no facilities at all
संतकबीरनगर। जनपद के सृजन के बाद भी जिला मुख्यालय पर बस अड्डा नहीं है। यात्रियों के बस पकड़ने के लिए खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर अस्थायी बस स्टाॅप सेंटर बनाया गया है। यहां पर यात्री सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। इसके कारण हर मौसम में यात्रियों को खड़े होकर बसों का इंतजार करने की मजबूरी बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में संतकबीरनगर जिला बना तो लोगों मेें उम्मीद जगी कि बस डिपो की स्थापना होगी और यात्रियों को परेशानी से निजात मिलेगी, लेकिन अभी तक बस डिपो स्थापित नहीं हो सका है। इस बीच गोरखपुर- बस्ती की ओर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए मेंहदावल बाईपास पर बने अस्थायी बस स्टाप मेें यात्री सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। न तो यात्री छाजन बना है और न यात्रियों के बैठने की कोई व्यवस्था है। यहां तक कि पीने के पानी के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि, दो पुरुष व दो महिला शौचालय के साथ एक दिव्यांगों के लिए शौचालय बनवाया गया है।लेकिन अक्सर शौचालय बंद रहता है। पीने के पानी की व्यवस्था न होने से यात्रियों को मजबूरी में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। इसको लेकर जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की बैठक में भी यह मामला उठ चुका है, इसके बाद भी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री की बैठक में भी उठ चुका है मामला
मेंहदावल बाईपास पर बने अस्थाई बस स्टाप पर सुविधाओं के अभाव का मामला जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की बैठक में भी उठ चुका है। इसके बाद भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल बाईपास पर यात्रियों की सुविधा के लिए पांच शौचालय बनवाए गए हैं। जल्द ही अन्य व्यवस्थाएं की जाएगी। इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
जगत जायसवाल- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
बस डिपो की स्थापना के लिए मीरगंज में जमीन चिह्नित की गई है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही बस डिपो की स्थापना के लिए कार्य होगा। सेफ सिटी के तहत मेंहदावल बाईपास के सुंदरीकरण की योजना है। इससे काफी हद तक समस्या दूर हो जाएगी।
महेंद्र सिंह तंवर- डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed