{"_id":"63050e0c25b18e72c90ec5ff","slug":"bus-service-start-from-prayagraj-and-varanasi-khalilabad-news-gkp44799138","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज व बनारस के लिए शुरू हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज व बनारस के लिए शुरू हुई बस सेवा
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करते लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
प्रयागराज व बनारस के लिए शुरू हुई बस सेवा
- दो रोडवेज बस के संचालन से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिवहन निगम की बसों से सफर करने वालों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। खलीलाबाद से प्रयागराज व बनारस के लिए दो रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो गया। सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे हाईकोर्ट प्रयागराज, अयोध्या, सुल्तानपुर, बनारस जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
खलीलाबाद से प्रयागराज व बनारस जाने के लिए सीधी बस सेवा की मांग लंबे अर्से से हो रही थी। अब यह मांग पूरी हो गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने दो बसों का संचालन शुरू किया है। इन बसों को विधायक सदर अंकुर राज तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि जिले के श्रद्धालुओं को प्रयागराज व बनारस जाने के लिए बस सेवा शुरू की गई है। श्रद्धालु अब सीधे दोनों तीर्थस्थान जाकर दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार भक्तों के लिए विशेष रूप से काम कर रही है।
विज्ञापन
इस दौरान निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर पीके तिवारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा, टीएन दूबे, कृष्ण मोहन तिवारी, संजय तिवारी, कन्हैया सिंह, बृजेश सिंह, सुरजीत पांडेय, सौरभ पाठक, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।