{"_id":"65d4e6fbf2692c52ba092a6a","slug":"bus-collides-with-bike-rider-dies-after-hitting-divider-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110105-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस ने बाइक में मारी टक्कर, डिवाइडर से टकराकर सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस ने बाइक में मारी टक्कर, डिवाइडर से टकराकर सवार की मौत
Tue, 20 Feb 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोते बिलखते हाड़ापार गांव निवासी मृतक धमेंद्र के परिजन।
संतकबीरनगर। जिले के डीघा बाईपास के पास बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान हाड़ापार निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र में हाड़ापार के रहने वाला 32 धर्मेंद्र (32) पुत्र गोमती प्रसाद भुवरिया चौराहे पर पान की दुकान चलाता है। मंगलवार की सुबह आठ बजे के करीब वह बाइक लेकर किसी काम से डीघा की तरफ जा रहा था। धर्मेंद्र अभी डीघा बाईपास के पास पहुंचा ही था कि पीछे एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। धर्मेंद्र बाइक समेत उछल कर डिवाइडर से जा टकराया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुुंची पुलिस ने एंबुलेंस से धर्मेंद्र को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र के पिता गोमती प्रसाद ने बताया कि सुबह धर्मेंद्र जरूरी काम से बाहर जाने की कह कर निकला था। लेकिन हादसे की खबर आई। अस्पताल पहुंची धर्मेंद्र की पत्नी वंदना रह-रह कर बेहोश हो जा रही थी। धर्मेद्र की तीन बेटियां और एक बेटा है।