{"_id":"5d767f918ebc3e93dd48e114","slug":"buddha-stoop-will-bacame-tourist-place-khalilabad-news-gkp3209324178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध स्तूप को पर्यटन स्थल बनाने की शुरू हुई कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध स्तूप को पर्यटन स्थल बनाने की शुरू हुई कवायद
विज्ञापन
धर्मसिंहवा कसबे में बौद्घ स्तूप का निरीक्षण करते विधायक
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्ध स्तूप को पर्यटन स्थल बनाने की शुरू हुई कवायद
- विधायक सहित प्रोजेक्ट मैनेजर ने किया बौद्ध स्थल का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। बौद्ध स्तूप धर्मसिंहवा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए सोमवार को मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल व कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बौद्ध स्तूप पर लगने वाली लागत को लेकर निरीक्षण किया और उसका खाका तैयार किया। बौद्ध स्तूप को संरक्षित करने के लिए चारों तरफ से बाउंड्रीवाल बनाए जाएंगे तथा विद्युतीकरण सहित यहां तक आने के लिए सुगम रास्ता भी बनेगा।
बौद्ध स्तूप को पर्यटन स्थल बनाने के लिए कार्य करने वाली संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह, जेई जयहिंद, विधायक राकेश सिंह बघेल धर्मसिंहवा कस्बे में पहुंचे। उन्होंने बौद्ध स्तूप के चारों तरफ की स्थिति जानी। कहा गया कि जल्द से जल्द स्तूप का संरक्षण अगर नहीं किया गया तो वह आने वाली बरसात में गिर सकता है। कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि बौद्ध स्तूप स्थल के नाम से लगभग पांच बिस्वा जमीन पहले से ही दर्ज है जिसके चारों तरफ से बाउंड्रीवाल करके संरक्षित किया जाएगा। साथ ही साथ पोखरे के चारों तरफ इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी। विद्युतीकरण व सोलर लाइट का प्रबंध किया जाएगा। बौद्ध स्तूप जीर्णशीर्ण अवस्था में है। इसको संरक्षित करने के लिए अलग से सर्पोटिंग पिलर दिए जाएंगे। विधायक राकेश सिंह बघेल ने बताया कि मेंहदावल विधानसभा में बौद्ध स्तूप का प्रस्ताव भेजा गया था जो मंजूर हो गया है। जल्द ही यहां का सुंदरीकरण प्रारंभ होने जा रहा है। इस दौरान कैलाश नाथ वर्मा, मौलाना वारिस अली, अरविंद यादव, महेश वर्मा, विनोद पांडेय, अलाउद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।