फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BSA office encompass cooks

रसोइयों का बीएसए कार्यालय पर धरना

Thu, 29 Sep 2016 11:26 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 29 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
BSA office encompass cooks
रसोइयों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मध्याह्न भोजन रसोइया कर्मचारी संघ के बैनर तले रसोइयों ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान रसोइयों ने छह सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रभारी बीएसए को दिया। 
विज्ञापन

संघ की मंत्री शारदा देवी ने कहा कि विगत वर्ष तत्कालीन बीएसए द्वारा रसोइयों के मानदेय का भुगतान सीधे खाते में भेजे जाने का निर्देश दिया था, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे है। रसोइयों के चयन में शासनादेश का पालन नहीं किया जा रहा है। जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि चयन समिति द्वारा निस्तारित हुए मामले की कॉपी शिकायत कर्ता को दी जाए। विद्यालय पर चयनसूची चस्पा की जाए तथा उसकी चयन कापी रसोईयों को दिया जाए। खाद्य सामग्री मानक के अनुसार उपलब्ध कराया जाए। 
विज्ञापन


खाना बनाने खिलाने के बाद रसोइयों को न रोका जाए। निकाले गए रसोइयों को तत्काल काम पर वापस लाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह तिथि निश्चित कर रसोईयों के संगठन से वार्ता किया जाए और उनकी समस्याओं को सुना जाए। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो संगठन आर पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होगा। इस अवसर पर मंडल संरक्षक राधापति पाठक, रूस्तम खान, राधेश्याम, रामकरन गौड़, गीता, सुनीता, शारदा देवी, जानकी देवी, सुदामा, आरती, मनभावती, यशोदा, सुुुभद्रा, दयानाथ उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed