{"_id":"6a63ab5494a3b938af0a6492","slug":"bridge-to-be-built-in-chauri-approval-expected-soon-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154390-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चौरी में बनेगा पुल जल्द मिलेगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चौरी में बनेगा पुल जल्द मिलेगी मंजूरी
विज्ञापन
मेंहदावल। बघौली ब्लॉक के आमी नदी पर ग्राम चौरी में पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को मेंहदावल के संस्कार मंडप में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
विधायक ने बताया कि पुल निर्माण के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया है। सेतु निगम ने उनके पत्र के जवाब में अवगत कराया है कि प्रस्ताव और इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुल और संपर्क मार्गों को लेकर वे साढ़े चार वर्ष से प्रयासरत हैं।
विधायक ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों का श्रेय लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। संवाद