{"_id":"64fcccb3cd750b44150bd674","slug":"bridge-relling-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2647-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुल की टूटी रेलिंग अब तक नहीं हुई ठीक, दुर्घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुल की टूटी रेलिंग अब तक नहीं हुई ठीक, दुर्घटना की आशंका
Sun, 10 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आमी नदी पर बने पुल की रेलिंग एक पखवाड़े पूर्व अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से टूट गई, जिसे अब तक ठीक नहीं किया गया है। एनएचआई की इस लापरवाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने इसे जल्द ठीक कराने की मांग की है।
मगहर के निकट नेशनल हाईवे पर संतकबीरनगर और गोरखपुर की सीमा को जोड़ने के लिए आमी नदी पर पुल का निर्माण किया गया है, जिससे होकर वाहन पूर्वोत्तर राज्यों में जाते हैं। यह लखनऊ से गोरखपुर होते हुए बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्य को जोड़ता है। 25 अगस्त 2023 की सुबह मुरादाबाद से बिहार के लिए सामान लोड करके ट्रक जा रहा था। अभी वह जनपद के पूर्वी छोर पर आमी नदी के पुल पर पहुंचा ही था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक रेलिंग से भिड़ गया और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद ट्रक का आधा हिस्सा नदी की तरफ लटक गया था। मगहर पुलिस ने पहुंच कर ट्रक दो क्रेन की मदद से निकलवाया गया।
नेशनल हाईवे से प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होता रहता है। रेलिंग टूटने के कारण अंधेरा होने पर वाहन चला रहे चालकों में हमेशा भय बना हुआ है। क्षेत्र के अकरम, त्रिलोकी नाथ, अफरोज खान, खलील खान, अलकेश गुप्ता आदि लोगों ने पुल की रेलिंग ठीक कराए जाने की मांग की है।