{"_id":"63e52c2063b6c31573010945","slug":"brainstorming-on-the-strength-of-the-organization-in-the-bhakiyu-meeting-khalilabad-news-c-7-1-48591-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: भाकियू की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: भाकियू की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन
Thu, 09 Feb 2023 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों की खुली बैठक सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को खलीलाबाद ब्लॉक परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष राम शब्द यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी ग्राम पंचायतों में भाकियू का संगठन खड़ा करने पर मंथन किया गया। ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों की खुली बैठक सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में कराने की मांग की गई।
मुख्य अतिथि पूर्वांचल महासचिव पंडित जर्नादन प्रसाद मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क कर लोगों को संगठन से जोड़ें, ताकि संगठन का मजबूत ढांचा तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के सभी ग्राम सभाओं में खुली बैठक की तारीख पंचायत भवन पर चस्पा की जाए और खुली बैठक में कोई न कोई सक्षम अधिकारी अवश्य मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का निदान एक माह के अंदर किया जाए। इस दौरान दयाराम विश्वकर्मा, मुन्नर प्रसाद, राम रूप चौधरी, रामजी यादव, संतराम चौधरी, हरिहर, शंकर, जमुना प्रसाद, सुरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।