फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   boy done love marriage with girlfriend before arranged marriage with another girl

संकट में फंसे घरवाले: इधर जानी है लड़के की बरात, उधर प्रेमिका का कर दिया सिंदूरदान

Sat, 20 May 2023 05:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 May 2023 05:55 PM IST
सार

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका बालिंग है। यदि दोनों साथ रहना चाहते है और शादी करना चाहते है तो इसमें पुलिस कैसे रोग लगाएंगी। कानून व्यवस्था के मद्देनजर दोनों पक्षों को विवाद न करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
boy done love marriage with girlfriend before arranged marriage with another girl
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध है। प्रेमी की रविवार को शादी होनी है। बरात जाने की तैयारी चल रही थी, इधर शनिवार को प्रेमी ने प्रेमिका के घर पहुंच कर सिंदूरदान कर दिया। इसको लेकर प्रेमी के परिजन परेशान होकर कोतवाली पहुंच गए। उसी बीच प्रेमिका भी कोतवाली पहुंची और प्रेमी से शारीरिक संबंध होने का हवाला दी और सिंदूरदान होने की बात कहते हुए प्रेमी के परिजनों से खुद को और अपने परिवार को खतरा बताई।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ चौकी के अंतर्गत एक गांव के रहने वाले 22 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों सजातीय है। दोनों घर वालों से लुकछिप कर अक्सर मिलते-जुलते रहे है। इधर प्रेमी युवक की शादी उसके परिजनों ने धनघटा क्षेत्र में तय कर दिया। बरात रविवार को जानी है।
विज्ञापन


प्रेमी युवक ने अपने पिता से कहा कि उसकी बरात नहीं जाएगी। वह अपनी प्रेमिका से ही शादी करेगा। पिता ने ऐसा करने से परिवार की समाज में बेइज्जती होने का हवाला दिया, लेकिन प्रेमी युवक नहीं माना और अपनी प्रेमिका के घर पहुंच कर उसे सिंदूरदान कर दिया। दोनों के परिजनों के साथ ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो तरह- तरह की चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रेमी के परिजन परेशान होकर कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को घटना बताकर बेटे की शादी तय जगह कराने में मदद की मांग किए। पीछे से प्रेमिका भी कोतवाली पहुंच गई। प्रेमिका ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि उसका गांव के युवक से प्रेम संबंध है। प्रेमी और प्रेमिका के बीच शारीरिक संबंध भी बना हुआ है।

आरोप है कि जब उसके प्रेमी के पिता दूसरी जगह शादी कराने लगे तो प्रेमी ने उसका सिंदूरदान कर दिया। दोनों शादी करके साथ रहने को राजी हो गए। आरोप है कि प्रेमी के परिजन उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर शादी करने से मना कर रहे है। परेशान होकर सहायता मांगने पुलिस से आई है।

उधर प्रेमी के परिजन के साथ तमाम गणमान्य आए थे, लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि लड़की वालों से बात करके सहमति बनने पर प्रेमी युवक की जगह उसके छोटे भाई को दूल्हा बनाकर बरात ले जाएंगे और शादी कराएंगे। दोनों पक्ष कोतवाली से चले गए।

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका बालिंग है। यदि दोनों साथ रहना चाहते है और शादी करना चाहते है तो इसमें पुलिस कैसे रोग लगाएंगी। कानून व्यवस्था के मद्देनजर दोनों पक्षों को विवाद न करने की हिदायत दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed