Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Both families sat on the road with the body, declaring that the last rites would be performed only once justice is served.

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर शव रखकर बैठ गए दोनों परिवार, बोले- न्याय मिलेगा तभी होगा अंतिम संस्कार

Wed, 18 Nov 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Both families sat on the road with the body, declaring that the last rites would be performed only once justice is served.
मेंहदावल। जिले के जमोहरा गांव में मंगलवार सुबह दो युवकों के शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। प्रहलाद यादव और रामकेश यादव के शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। गम और गुस्से के बीच परिजन ने दोनों शवों को गांव की मुख्य सड़क पर रख दिया। परिजन का कहना था कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसके बाद मौके पर पहुंचे विधायक और प्रशासन के आश्वासन पर परिजन माने जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे सीओ सर्वदवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह और इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह शव लेकर गांव पहुंचे। अधिकारियों ने परिजन को समझाने और कार्रवाई का भरोसा दिलाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी नाराजगी कम नहीं हुई।
विज्ञापन


मृतक प्रहलाद यादव की बड़ी बेटी संजना यादव ने अधिकारियों के सामने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि परिवार लंबे समय से आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से गुहार लगा रहा था लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही के चलते उनके पिता और रामकेश यादव की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजना ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सोशल मीडिया पर आरोपियों की ओर से धमकी भरे संदेश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब परिवार को सुरक्षा की जरूरत थी, तब पुलिस ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अब दो लोगों की हत्या के बाद भी कार्रवाई में देरी हो रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

करीब 11 बजे पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल जमोहरा पहुंचे। उन्होंने दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी मांगें सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी और नियमों के तहत परिवारों को मिलने वाली सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
इसके बाद एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ सर्वदवन सिंह और ग्राम प्रधान विजय बहादुर सिंह ने भी परिजनों से बातचीत की। परिजन ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने सरकारी योजनाओं के तहत हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों और पूर्व विधायक के समझाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। दोनों शव गांव से उठे तो पीछे पूरा गांव उमड़ पड़ा। बढ़या ठाठर घाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया।



पीड़ित परिवारों को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

- सर्वदवन सिंह, सीओ मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed