फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Booth Day: 500 forms uploaded to the portal

Sant Kabir Nagar News: बूथ दिवस ः 500 फाॅर्म पोर्टल पर अपलोड

Sun, 25 Oct 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Booth Day: 500 forms uploaded to the portal
मेंहदावल में बूथों कानिरीक्षण करती एसडीएम ​क्षिप्रा पाल-स्रोत तहसील
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को आयोजित द्वितीय विशेष बूथ दिवस में मेंहदावल तहसील में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक मेंहदावल क्षेत्र में शनिवार को 800 फाॅर्म प्राप्त हुए। इनमें से 500 फार्मों का डिजिटलीकरण कर पोर्टल पर अपलोड भी कर दिया गया है।
पहला विशेष बूथ दिवस 17 अक्तूबर को मनाया गया था। बूथों पर तैनात बीएलओ ने मतदाताओं से आवेदन लिए। इस दौरान नया नाम जुड़वाने, पते में सुधार, एक बूथ से दूसरे बूथ पर स्थानांतरण, डुप्लीकेट नाम हटाने और मतदाता पर्ची से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

बूथों पर सुबह से ही नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए कतारें लगी रहीं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम क्षिप्रा पाल और तहसीलदार अल्पिका वर्मा फील्ड में उतरीं। दोनों अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दस से अधिक बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और प्राप्त फार्मों को समय से ऑनलाइन किया जाए। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील किया कि जिनका नाम अब तक सूची में नहीं जुड़ा है, वह अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर इसका लाभ लें। यह अभियान मजबूत लोकतंत्र के लिए है, जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed