फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Body of young man brought to Dhanghata from Mauritius; wailing and lamentation ensue.

Sant Kabir Nagar News: माॅरीशस से धनघटा लाया गया युवक का शव, मची चीख-पुकार

Fri, 07 Aug 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Body of young man brought to Dhanghata from Mauritius; wailing and lamentation ensue.
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी युवक का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। माॅरीशस में हृदय गति रुकने से युवक की मौत के बाद कई दिनों से परिजन शव आने का इंतजार कर रहे थे। युवक तीन महीने पहले माॅरीशस गया था। शव पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन

नारायनपुर निवासी सुरेंद्र कुमार (30) रोजगार के सिलसिले में करीब तीन महीने पहले मॉरीशस गया था। रविवार की रात अचानक हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंची तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसके बाद परिजन लगातार पार्थिव शरीर भारत लाने के प्रयास में जुटे रहे। बताया जाता है कि पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में कई तरह की औपचारिकताओं के कारण विलंब हो रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर धनघटा विधायक ने विदेश मंत्रालय से पत्राचार कर आवश्यक पहल की थी।
विज्ञापन

पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी सीमा पति के शव को देखकर बार-बार बेहोश हो रही थीं। परिजनों की चीख-पुकार सुन मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार सुरेंद्र अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनकी सात वर्षीय बेटी सलोनी, पांच वर्षीय बेटा शुभम और दो वर्षीय बेटा सूर्या है। परिवार की जिम्मेदारी अब पूरी तरह पत्नी और अन्य परिजनों पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से वह विदेश गए था लेकिन तीन महीने बाद उनका पार्थिव शरीर घर लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed