फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Body of married woman found hanging outcry ensues.

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मची चीख-पुकार

Sun, 07 Jun 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging outcry ensues.
तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने पति के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

तिघरा गांव निवासी 29 वर्षीय कुसुमावती पत्नी कन्हैया घर में फंदे से लटकी मिली। बताया जाता है कि उसके पति कन्हैया खलीलाबाद में एक दुकान संचालित करते हैं। शनिवार को वह रोज की तरह दुकान पर गए थे। दोपहर में घर लौटने पर मेन दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन

काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर पहुंचने पर कुसुमावती को कमरे में फंदे से लटका देखा। परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पति पर आरोप लगाते हुए बखिरा थाने में तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed