फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   body found of drowned person

आमी नदी में कूदे युवक का शव झाड़ी में फंसा मिला

Mon, 23 Aug 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
body found of drowned person
बेलहर थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी चंद्रेश की फाइल फोटो।संवाद - फोटो : KHALILABAD
आमी नदी में कूदे युवक का शव झाड़ी में फंसा मिला
विज्ञापन

पत्नी को मायके छोड़कर लौटते समय राजघाट से नदी में युवक ने लगाई थी छलांग
शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। राजघाट पुल से आमी नदी में कूदे युवक का शव सोमवार को मिल गया। दूसरे दिन गोताखोरों ने घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर झाड़ी में फंसे शव को निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बखिरा क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी 45 वर्षीय चंद्रेश पुत्र सतई रविवार को पत्नी के साथ बाइक से अपनी ससुराल बेलहर क्षेत्र के लोहरौली गए थे। पत्नी भाई को रक्षा बांधने गई थी। पत्नी मायके में रुक गई। जबकि चंद्रेश घर लौट रहे थे। रास्ते में बेलहर क्षेत्र में राजघाट पुल पर पहुंचे। पुल पर ही बाइक खड़ी कर अचानक आमी नादी में कूद गए। राहगीरों ने घटना देखकर शोर मचाया तो आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की सूचना बेलहर पुलिस को दी। सूचना पर एसओ संतोष कुमार मिश्रा सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से नदी में डूबे युवक की तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला। एसओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरे दिन सोमवार को बखिरा के छह गोताखोरों की टीम बुलाकर डूबे युवक की तलाश कराई गई। गोताखोरों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ी में फंसे शव को ढूंढ निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी गई। घटना की सूचना पर पीड़ित पत्नी का रो-रोकर बुुरा हाल था। नात-रिश्तेदार और गांव के तमाम लोग राजघाट पुल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed