फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Block without BDO for 10 days, development work stalled

Sant Kabir Nagar News: 10 दिन से बीडीओ विहीन ब्लॉक, ठप पड़े विकास कार्य

Sat, 09 Nov 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Block without BDO for 10 days, development work stalled
धनघटा। विकास का कार्य हो या प्रमुख का चुनाव इन सबों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाला विकास खंड हैसर बाजार 10 दिन से बीडीओ विहीन है। इतना ही नहीं यहां पर एडीओ पंचायत भी उधार के हैं। बीडीओ के न रहने और उधारी के एडीओ पंचायत के न आने से विकास कार्य जहां ठप पड़ा हुआ है। वही ब्लॉक के कर्मचारी भी अपने मनमाने ढंग से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

72 ग्राम पंचायत वाले विकास खंड हैसर बाजार में कार्यरत खंड विकास अधिकारी बीके मणि त्रिपाठी 31 अक्तूबर को सेवा मुक्त हो गए। उनके रिटायर्ड होने के बाद उनकी जगह पर किसी दूसरे की नियुक्ति अभी तक नहीं हुई।
विज्ञापन

10 दिन से बीडीओ विहीन बने विकास खंड का विकास कार्य ठप हो गया है। ग्राम प्रधानों का कहना है की बीडीओ के न रहने से मनरेगा जैसी योजना प्रभावित होने लगी है। इस समय जब किसानों का खेत खाली है और उसमें से मिट्टी निकाल कर सड़कों की पटाई करने के साथ जॉब कार्ड धारकों को रोजगार दिया जा सकता है तो फाइल स्वीकृत करने वाला ही कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं कच्चे कार्य का भुगतान भी प्रभावित हो रहा है। जिसके कारण मजदूरों को समय से उनकी मजदूरी उनके खाते में नहीं पहुंच पा रही है। प्रधानों का कहना है की जिले में बीडीओ की कमी नहीं है। अज्ञात कारणों से उनकी नियुक्ति विकासखंड है सर बाजार में नहीं की जा रही है।

प्रधानों का कहना है की 5 दिन पहले एडीओ पंचायत गजानन पाल को डीपीआरओ ऑफिस से अटैच करके उनके स्थान पर पौली ब्लाक के एडीओ पंचायत दालसिंगार यादव को यहां का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया। जो कार्यभार ग्रहण करने के बाद एक दिन भी यहां पर समय नहीं दिए। अधिकारियों के न रहने से ब्लॉक के कर्मचारी भी ब्लॉक आने जाने की खानापूर्ति ही करने में लगे हुए हैं। प्रधानों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान यहां की ब्लॉक प्रमुख है। उनके ब्लॉक की हालत किस कारण ऐसी है यह बात समझ में नहीं आ रहा है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जल्द ही बीडीओ की तैनाती कराई जाएगी।जिससे की कार्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed