{"_id":"60e337f08ebc3eccc45f4d6b","slug":"block-pramukh-election-date-declair-khalilabad-news-gkp400767578","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव का बजा बिगुल, बढ़ी सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव का बजा बिगुल, बढ़ी सरगर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव का बजा बिगुल, बढ़ी सरगर्मी
- आठ जुलाई को नामांकन, नौ को वापसी और 10 को होगा मतदान
- सदस्यों को सहेजने में जुटे संभावित दावेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव का बिगुल बज गया है। संभावित दावेदारों ने सदस्यों को सहेजने का सिलसिला तेज कर दिया है। इधर पार्टी से टिकट हासिल करने की होड़ मच गई। खास कर भाजपा से समर्थन हासिल करने के लिए एक-एक ब्लॉक से कई संभावित दावेदार लगे हुए हैं। ऐसी ही कुछ स्थित सपा में भी है। वैसे आठ जुलाई को नामांकन होगा। नौ जुलाई को नाम वापसी और दस जुलाई को मतदान और परिणाम घोषित होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव संपंन होने के तुरंत बाद ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की घोषणा से जिले का राजनीतिक पारा और चढ़ गया है। सभी ब्लॉकों में पहले से चुनाव की तैयारी में जुटे संभावित दावेदारों ने सदस्यों से जनसंपर्क और बढ़ा दिया है। बीडीसी सदस्यों के जोड़तोड़ की कवायद चल रही है। सूत्रों की माने तो कुछ ब्लॉकों में अधिकांश सदस्य भूमिगत हो गए हैं। संभावित दावेदार उनके नाते- रिश्तेदार और परिजनों व मित्रों से संपर्क कर सहेजने की कोशिश कर रहे हैं। मतदान होने में सिर्फ चार दिन शेष हैं।
एडीएम मनोज कुमार सिंह के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख चुनाव में आठ जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। उसी दिन तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच कार्य समाप्ति तक होगी। उम्मीदवारी वापस लेने के तिथि नौ जुलाई को निर्धारित की गई है, इसके लिए सुुबह 11 बजे से तीन बजे तक का समय तय किया गया है। मतदान 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगी, जबकि उसी दिन तीन बजे से मतगणना होगी, जो परिणाम आने तक जारी रहेगी।