{"_id":"6a6a395960f0f370df0035ce","slug":"block-pramukh-and-bdo-reach-kalan-to-assist-children-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-154672-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों की सहायता के लिए कलान पहुंचे ब्लाॅक प्रमुख और बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों की सहायता के लिए कलान पहुंचे ब्लाॅक प्रमुख और बीडीओ
Wed, 29 Jul 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
महुली। माता-पिता के संरक्षण से वंचित हुए मासूमों की सहायता के लिए नाथनगर ब्लाॅक प्रमुख राम बृक्ष यादव और बीडीओ कुलदीप कुमार कलान गांव पहुंचे। उन्होंने अनाथ मासूमों को जरूरी खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी सामान देकर आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया।
महुली क्षेत्र के कलान गांव निवासी विदेशी पुत्र अयोध्या व उसकी पत्नी सुमित्रा देवी अपने चार मासूम बच्चों को छोड़कर पांच महीना पहले कहीं चले गए। बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ जाने के चलते बच्चों के सामने परवरिश की परेशान होने लगी। बीते दिनों मासूम बच्चों की चचेरी बहन ने डीएम से गुहार लगाई थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को बच्चों के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया था।
साथ ही समाज सेवियों से बच्चों के परवरिश में सहयोग की अपील की थी जिसके क्रम में नगर पंचायत हैंसर के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने मौके पर पहुंचकर बच्चों के लिए टीनशेड और दरवाजा सहित अन्य व्यवस्था की।