{"_id":"64b6d62beb32013f23057c0b","slug":"blo-trained-for-voter-list-revision-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-445-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ प्रशिक्षित
Tue, 18 Jul 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
- सेमरियावां ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ प्रशिक्षण
-मतदाता सूची में नाम जोड़ने की दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को खलीलाबाद नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ व सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम विलोपित और नाम संसोधन के बारे में जानकारी दी। महिला मतदाता का नाम ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने पर जोर दिया। नायब तहसीलदार ने लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्त ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाना है। पहली जनवरी 2024 के आधार पर 18 साल पूर्ण के मतदाताओं का नाम मतदान सूची में दर्ज होगा। इसके लिए 28, 29 अक्टूबर और 4, 5 व 25, 26 नवंबर को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई है।
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम विलोपन और नाम संशोधन होना है। इस दौरान मतदाता सूची के बारे में बीएलओ को फाॅर्म 6,7 एवं 8 भरने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मृतकों एवं डबल, शिफ्टेड मतदाता का नाम मतदाता सूची से हर हाल में विलोपित कर दिया जाए। मतदाता सूची को आधार संख्या से जोड़ना है।
विज्ञापन
इस दौरान बीईओ आशीष सिंह, प्रभारी सीडीपीओ रागिनी गौड़, शिव प्रसाद, रवि कुमार, लेखपाल अमित वर्मा, लेखपाल अमरेन्द्र शाही, लेखपाल राकेश श्रीवास्तव, शीला देवी, इंद्रावती, पुष्पा आदि मौजूद रहे।