{"_id":"6058d1da8ebc3e591c368f82","slug":"blame-for-dhamki-khalilabad-news-gkp389385990","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता के परिजनों को धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता के परिजनों को धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों को धमकी देने का आरोप
धनघटा। महुली क्षेत्र की रहने वाली युवती को भगाने के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे है। आरोप है कि पुलिस पकड़ने की बजाय आरोपियों को बचा रही है। सोमवार को पीड़ित पिता ने रजिस्टर्ड डाक से एसपी समेत अन्य उच्च अधिकारियों को पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी युवक उसकी विवाहिता बेटी को छह मार्च को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसमें आरोपी और उसके सहयोगी समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय उन्हें बचा रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और जानमाल की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। फिलहाल इस मामले की जानकारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। संवाद