फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp workers fought with one another

स्वागत के लिए जुटे भाजपाई आपस में भिड़े

Thu, 05 Aug 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bjp workers fought with one another
स्वागत के लिए जुटे भाजपाई आपस में भिड़े
विज्ञापन

विवाद की जानकारी मिलने पर नहीं रुका भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के स्वागत के लिए खलीलाबाद के सरैया बाईपास पर जुटे भाजपाई आपस में ही भिड़ गए। खेमों में बंटे कार्यकर्ताओं को समझाने गए वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। इसकी जानकारी मिलने पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बिना रुके ही गोरखपुर के लिए आगे बढ़ गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के गोरखपुर जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में युुवा मोर्चा व भाजपा के कार्यकर्ता सरैया बाईपास पर एकत्र हुए थे। इस बीच भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद के संभावित दो दावेदारों के समर्थक नारेबाजी करने लगे। इसी बीच दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान भाजयुमो के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो कुछ लोग उनसे भी उलझ गए। इसकी जानकारी जब नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को हुई तो उन्होंने स्वागत कार्यक्रम में जाने की बजाय अपनी गाड़ी आगे बढ़ा ली। इसके बाद स्वागत के लिए पहुुंच कार्यकर्ता निराश होकर लौट गए। इस संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि वह धनघटा क्षेत्र में कार्यक्रम में थे, इसलिए उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed