फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP workers expressed grief over the death of former government advocate

Sant Kabir Nagar News: पूर्व शासकीय अधिवक्ता के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

Fri, 12 Dec 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP workers expressed grief over the death of former government advocate
लक्ष्मीनारायण मंदिर में बैठक कर पूर्व शासकीय अ​धिवक्ता के निधन पर शोक जताते भाजपा कार्यकर्ता-स्
संतकबीरनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह की अगुआई में पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद राय की दुर्घटना में मौत पर शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा ने कहा कि आनंद राय पार्टी के कार्यकर्ता थे। पार्टी ने महत्वपूर्ण कार्यकर्ता खो दिया है। वरिष्ठ नेता घनश्याम दास बिड़ला ने कहा कि आनंद राय शासकीय अधिवक्ता के साथ-साथ पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे उनकी हुई आकस्मिक दुर्घटना से पार्टी को गहरा आघात लगा है। नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि आनंद राय पार्टी के प्रति समर्पित भावना से कार्य करते थे। पार्टी के प्रत्येक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते थे। उनके निधन पर पार्टी को गहरा आघात लगा है। संचालन नगर महामंत्री कन्हैया वर्मा ने किया। बैठक में नगर उपाध्यक्ष मुरली धर जायसवाल, सभासद राजेश वर्मा, दिलीप निराला, नगर मंत्री राधेश्याम जायसवाल, सोहनलाल जायसवाल, धर्मेंद्र वर्मा, रुद्रनाथ मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, विजय शर्मा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र गुप्ता, विकास कुशवाहा, विशाल, संजीव सर्राफ, पंकज सोनी, कमलेश जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed