फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp,protest

भाजपा जिलाध्यक्ष और मेंहदावल विधायक के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 06 Jun 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
bjp,protest
भाजपा जिलाध्यक्ष और मेंहदावल विधायक के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप, हर स्तर पर विरोध का किया एलान
जरूरत पड़ने पर प्रदेश कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की भी बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एक ओर रविवार को वार्ड संख्या आठ से जिला पंचायत सदस्य कृष्णा चौरसिया को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। दूसरी ओर पार्टी के एक गुट ने मनियरा स्थित एक रिजॉर्ट में बैठक कर भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव और मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान दोनों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
भाजपा नेता और हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी छेदी यादव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय, विजयी पांडेय, अमित श्रीवास्तव आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मनियरा स्थित एक रिजॉर्ट में बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। दूसरे दल से जिला पंचायत सदस्य को पार्टी में शामिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी से जीते जिला पंचायत सदस्यों को तरजीह नहीं दी जा रही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष व मेंहदावल के विधायक पर नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कई गंभीर आरोप लगाए। यही नहीं पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की भी बात कही। कहा, पूरे मामले की जानकारी से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो प्रदेश कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अनुुराग तिवारी, गजेंद्र पांडेय, इंद्रासन राजभर, राम सागर, संतराम, कमलेश कुमार, विजय सिंह, संदीप सिंह, आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं मेंहदावल विधायक ने मामले की जानकारी से इन्कार किया। कहा, जब जानकारी ही नहीं है तो क्या कहूं।
विज्ञापन

लोकतंत्र में सभी को बात कहने का हक : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य कृष्णा चौरसिया को पार्टी में शामिल करने का कार्यक्रम था, जो कराया गया। बाद में कुछ लोगों ने अलग बैठक कर प्रदर्शन किया, उन लोगों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। वैसे लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है। पूरी स्थिति से प्रदेश नेतृत्व से अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed