{"_id":"60032f398ebc3e34015bbae2","slug":"bjp-meeting-for-panchayat-election-khalilabad-news-gkp3811906177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पंचायत चुनाव की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पंचायत चुनाव की बनाई रणनीति
विज्ञापन
भाजपा ने पंचायत चुनाव की बनाई रणनीति
कार्यकर्ताओं के बल पर पंचायत चुनाव में सफलता हासिल करेगी भाजपा : जय चौबे
पूरे मनोयोग से चुनाव में लग जाएं कार्यकर्ता : भाजपा पंचायत चुनाव प्रभारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के कैंप कार्यालय पर हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 10 वार्डों के लोग शामिल हुए।
बैठक में विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजना देश के प्रत्येक गांवों में चल रही है। इसमें आवास, शौचालय, फ्री गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, किसान समृद्धि योजना आदि शामिल हैं। इसका लाभ गांव के हर परिवार को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी सफलता मिलेगी। जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत गांव के हर व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजना से जोड़ा जा रहा है। आज केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, उसी प्रकार से पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम कार्यकर्ता लहराएं।
पंचायत चुनाव के प्रभारी विनोद पांडेय ने कहा कि पंचायत चुनाव की तिथि कभी भी घोषित हो सकती है। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव में लगें, यही संकल्प लेकर यहां से जाएं। इस दौरान राम ललित चौधरी, अनिरुद्ध निषाद, मनोज पांडेय, अम्बरीश राय, दयाराम कन्नौजिया, आनंद तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, विजय पांडेय, किरण प्रजापति, पुरूषोत्तम गुप्ता, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, इंद्रासन राजभर, राजू राय, अनुराग त्रिपाठी, संतराम वरुण, मुरलीधर जायसवाल, हरकेश चौरसिया, गजेंद्र पांडेय, अनिल पांडेय, नागेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।