फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp

जिला पंचायत सदस्य कृष्णा जायसवाल, पूर्व चेयरमैन मोती जायसवाल भाजपा में शामिल

Sun, 06 Jun 2021 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
bjp
जिला पंचायत सदस्य कृष्णा जायसवाल, पूर्व चेयरमैन मोती जायसवाल भाजपा में शामिल
विज्ञापन

कृष्णा पार्टी की ओर से बनाए जा सकते हैं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक होटल में रविवार को समारोहपूर्वक जिला पंचायत सदस्य कृष्णा चौरसिया और नगर पंचायत मेंहदावल के पूर्व चेयरमैन मोती जायसवाल समर्थकों संग भाजपा में शामिल हो गए। जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा कृष्णा चौरसिया को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बना सकती है।
वार्ड आठ से बसपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में कृष्णा चौरसिया ने चुनाव जीता था। सदस्यता ग्रहण करने के बाद कृष्णा चौरसिया ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने सदस्यता ग्रहण की है। वहीं बसपा में रहे मेंहदावल नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मोती जायसवाल ने कहा कि भाजपा की विकास परक नीति और सबका साथ,सबका विकास की सोच के कारण वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की दिशा में कार्य कर रही है। युवा नेता कृष्णा चौरसिया और पूर्व चेयरमैन मोती जायसवाल के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को और बल मिलेगा। संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा ने किया। इसके बाद दोनों का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद प्रवीण कुमार निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, श्याम सुंदर वर्मा, हेमंत चतुर्वेदी, विनोद पांडेय, राकेश मिश्रा, प्रशांत मिश्र, मुरली मनोहर चौरसिया, वैभव चतुर्वेदी, वेद प्रकाश सिंह, संगीता वर्मा, उर्मिला त्रिपाठी, सुनीता अग्रहरि, दिगपाल पाल, नित्यानंद, दुर्गा पांडेय, अश्वनी चौरसिया, अनूप चौरसिया, पीयूष सिंह, ब्रह्मनंद पांडेय, दिनेश सिंह, निरंजन लोहिया, मुकेश चौरसिया, सिद्ध नाथ चौरसिया, प्रभुनाथ ओझा, आदित्य चौरसिया, रत्नेश मिश्र, अनिरुद्ध शुक्ला, नीरज तिवारी, श्रीमन आनंद, रमेश सिंह, दिनेश सिंह, दिनेश चंद्र अग्रहरि, राम नयन, अरुण कुमार, अरुण सिंह, पवन सोनी, अनिरुद्ध शुक्ल, सतविंदर पाल जज्जी, बुद्धिसागर पांडेय, राजकुमार चौरसिया, घनश्याम दास, मुरली जायसवाल, अशोक यादव उर्फ साधू, राकेश मौर्य, बंधु चौहान, गौरव सिंह, नरेंद्र पांडेय, रामचंद्र चौरसिया, अर्जुन चौधरी, मनीराम यादव, बृजेश यादव, राजीव गुप्ता, रामभुआल चौधरी, दिलीप राय अतुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed