{"_id":"584c46064f1c1be67244bbd0","slug":"bjp-is-adopting-a-dictatorial-attitude-d","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है: विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है: विकास
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में आयोजित सपा की रथ यात्रा की सभा में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार आम जन की सोच को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है। इसका ताजा तरीन उदाहरण सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी है। इसके माध्यम से ही भाजपा राज्य सरकार की सत्ता हासिल करना चह रही है। यह बातें शनिवार को विकास से विजय की ओर पर निकली मुलायम संदेश रथ यात्रा के मेंहदावल विधानसभा में पहुंचने पर सीएचसी तिराहे पर आयोजित जनसभा में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में आमजन के हित में विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं को जमीनी हकीकत में पह़ुंचाने का काम किया है। ऐसे में अब जनता पूरी तरह से फिर से अखिलेश को मुख्यमंत्री पद पर वापस लाने का मन बना चुकी है। युवा मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से डरे अन्य राजनीतिक दलों के लोग राज्य सरकार के विरुद्ध अर्नगल दुष्प्रचार कर रहे हैं। आम जनता इसकी असलियत जान चुकी है। आगामी विधान सभा चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। सभा में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री लक्ष्मीकांत ऊर्फ पप्पू निषाद ने चुनाव से पहले खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग में पूरी तरह से बदहाल हो चुकी बखिरा-अमरडोभा मार्ग को बनवाने का वादा किया। इसके बाद संदेश रथ यात्रा करमैनी होते गोरखपुर की तरफ चली गई। जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय, अनवारूल हक, अब्दुल कलाम अंसारी, घनघटा के विधायक अलगू चौहान, स्वामीनाथ यादव, जावेद खान, मोहम्मद अहमद, संजय सिंह, तजम्मुल, जमात, अबरार समेत आदि मौजूद रहे।