{"_id":"64b43dd566a26ce26f020484","slug":"bjp-angry-over-misleading-post-regarding-health-of-mp-praveen-nishad-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-390-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सांसद प्रवीण निषाद की सेहत को लेकर भ्रामक पोस्ट पर भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सांसद प्रवीण निषाद की सेहत को लेकर भ्रामक पोस्ट पर भड़के भाजपाई
Mon, 17 Jul 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
-एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सांसद प्रवीण निषाद की सेहत खराब है और उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। इस बीच अलग-अलग दो लोगों ने उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट कर दिया। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट पर आक्रोश जताते हुए इसे गंभीर बताया और पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गए। इन लोगों ने कहा कि सांसद प्रवीण निषाद की सेहत खराब है और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है। लेकिन दो लोगों ने उनको लेकर भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह चिंता का विषय है। इन लोगों ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों पर केस दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही सीओ को भी मांग पत्र सौंपा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, राजीव राय, श्रीमन नारायण, गोरख कन्नौजिया, अखिलेश पांडेय, इंद्रजीत चौधरी, राम अधीन यादव आदि उपस्थित रहे।