फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle

संत कबीर नगर: वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत

Sat, 18 Feb 2023 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle
 राजन राजभर की फाइल फोटो ।
महुली थाना क्षेत्र भीटी हरदो गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कठैचा-देऊवापार नहर मार्ग पर ग्राम भीटी हरदो गांव के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह बुआ के बेटे की बरात में शामिल होकर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने अज्ञात चार पहिया चालक पर दुर्घटना, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
महुली थाना क्षेत्र के महुलिया खुर्द निवासी 45 वर्षीय राजन राजभर टेंपो चालक था। वह महुली चौराहे से खलीलाबाद रोड पर प्रति दिन टेंपो चलाकर परिवार का खर्च चलाता था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार देर शाम बुआ के बेटे की बरात महुली क्षेत्र के जमुनी खुर्द में शामिल होने के बाद वापस बाइक से घर निकला था। वह देऊवापार-कठैचा मुख्य नहर मार्ग पर पहुंचा था। उसी दौरान भीटी हरदो गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। पुलिस के अनुसार बाइक समेत चालक सड़क के किनारे सरयू नहर में उछल कर चला गया। बाइक चालक के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मृतक की पत्नी संध्या देवी ने अज्ञात चार पहिया चालक के खिलाफ धारा मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पति की मौत से पांच मासूम के साथ पत्नी हुईं बेसहारा
मृतक टेंपो चालक राजन राजभर की मौत से उसके कुनबा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ा बेटा सूरज 17 वर्ष, प्रियंका 15 वर्ष, पूजा 13 वर्ष, आदित्य 11 वर्ष, दिव्या नौ वर्ष पिता के दुलार से महरूम हो चुके हैं। पत्नी सरस्वती दहाड़ मारते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही थी। परिवार के सामने आर्थिक संकट बड़ी चुनौती बन कर खड़ी हो गई है। मृतक की मां सरस्वती की बुढ़ापे की लाठी टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed