फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bijak path in kabir chaura

कबीर चौरा में बीजक पाठ से शुरू हुआ परिनिर्वाण दिवस

Tue, 23 Feb 2021 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
bijak path in kabir chaura
मगहर कबीर चौरा परिसर में महाबीजक पाठ व हवन करते संत। - फोटो : KHALILABAD
कबीर चौरा में बीजक पाठ से शुरू हुआ परिनिर्वाण दिवस
विज्ञापन

- कबीर के अनुयायियों ने महंत विचार दास से ली दीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर चौरा मगहर स्थित कबीर समाधि परिसर में सद्गुरु कबीर का 503वां परिनिर्वाण दिवस मंगलवार को शुरू हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत महंत विचासर दास के नेतृत्व में ध्वजारोहण, महा बीजक पाठ और कबीर आरती से हुई। इस दौरान कबीर भजन, भंडारा आदि का आयोजन हुुआ। इस दौरान कबीर के अनुयायिओं ने महंत विचारदास से गुरु दीक्षा भी ली।
महंत विचारदास ने बताया कि यह परंपरागत आयोजन है। कबीर निर्वाण दिवस पर विभिन्न शहरों, प्रांतों से साधु संत व कबीर साहेब के अनुयायी कबीर की समाधि व मजार पर आकर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। जब कबीर साहेब का प्रयाण हुआ था उसी तिथि पर परिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर महा आरती में भाग लेना श्रद्धालु अपना सौभाग्य समझते हैं। उनके उपदेशों को सुनकर उनमें दुर्गुण को दूर करने सद्गुणों को धारण करने का संकल्प लेते है। साथ ही गुरु दीक्षा भी लेते हैं। यह श्रद्धा पर्व का अवसर होता है। संत कबीर ने जीवन भर समाज में फैली बुराईयों, कुरीतियों, बाहरी आडंबरों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अभी बहुत संघर्ष बाकी है। उनकी बाणी को आत्मसात कर सुखमय जीवन बनाने के साथ ही समाज को स्वच्छ, प्रेमपूर्ण बनाने में भी मददगार साबित हो सकता हैं। इस अवसर पर संत केशव दास, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, पुजारी शांतिदास, महंत कन्हैया दास, संत अरविंद दास शास्त्री, रामशरण दास, विनोद दास, मनोज दास, दिनेश दास, अवधेश दास, रामलखन दास उर्फ लाल बलबा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कबीर भक्तों ने कबीर भजन का रसपान किया
सद्गुरु कबीर के 503वें परिनिर्वाण दिवस पर महंत विचारदास के सानिध्य में कबीर भजन का आयोजन हुआ। कबीर भजन का श्रद्धालुओं ने रसपान किया। कार्यक्रम की शुरुआत गोंडा कबीर मठ के महंत व कबीर भजन गायक कन्हैया दास ने ‘चदरिया झीनी रे झीनी’, ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है’, ‘उड़ी चला हंसा अमरलोक को, यहां के लोग सब वीराना बा’, और ‘मन लागों मेरो यार फकीरी में’ सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी तरह अमर साहेब के द्वारा ‘नईहर से ससुरवा कैसे जायीं ये परदेसी बाबू’ सुनकर भक्ति रस का रसपान कराया। संत डॉक्टर हरिशरण शास्त्री ने ‘कठिन बाण जोगी मारैले हो’ आकर्षक आवाज में सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
सद्गुरु कबीर के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न जगहों से आए कबीर के अनुयायियों, श्रद्धालुओं, कबीर भक्तों, साधू संतों ने काफी संख्या में भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महंत विचारदास, वैद्य राम सरन दास, स्वतंत्रता सेनानी नागा बाबा, रामसेवक दास, रामलखन दास उर्फ लाल बलबा, डॉ. एके पांडेय, संत कल्पनाथ दस, अवधेश सिंह, विजय तिवारी, नागेंद्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र यादव, महेंद्र यादव, राम कुमार वर्मा, रामकुंवर मौर्य, मुकेश यादव, जगदीश यादव, मोहम्मद दीन, नागेन्द्र कुमार,भोलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed