{"_id":"61bcc9d1b28ee4645d3f3e6f","slug":"bicycle-rider-dies-in-accident-khalilabad-news-gkp420256310","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत
कांटे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे तिराहे के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने बताया कि दुधारा क्षेत्र के बसडीला निवासी 60 वर्षीय रेहा मोहम्मद शुक्रवार को साइकिल से बस्ती जिले के मुंडेरवा गए थे। देर शाम वह वापस लौट रहे थे। कांटे तिराहे के पास पहुंचे ही थे, उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रेहा मोहम्मद घायल हो गए।
घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। कांटे चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृत वृद्ध के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।