फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bhoomi Pujan of playground, youth will get convenience

Sant Kabir Nagar News: खेल मैदान का भूमि पूजन, युवाओं को मिलेगी सहूलियत

Wed, 02 Oct 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan of playground, youth will get convenience
- नाथनगर ब्लाॅक के धायपोखर में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत धायपोखर में बुधवार को 26 लाख की लागत से खेल मैदान का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव और प्रमुख राम वृक्ष यादव की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया। डीएम फंड से शौचालय और चेंजिंग रुम का निर्माण किया जाएगा।
बीडीओ विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि खेल मैदान मनरेगा योजना से 26 लाख लागत से बनेगा। इसके अलावा डीएम फंड से शौचालय और चेंजिंग रूम बनेगा। यहां ओपन जिम की व्यवस्था होगी। ग्रामीण कसरत करके शरीर को निरोग बनाएंगे। कहा कि प्रतियोगी तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खेल मैदान किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि खेलो को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पंचायत स्तर पर युवा खिलाड़ियों को खेलने के लिए अब खेल मैदान में पूरा मौका मिलेगा। प्रमुख राम वृक्ष यादव ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रो में युवा खिलाड़ी तैयारी कर अपनी प्रतिभा को निखारेंगे। इस मौके पर सचिव धर्मेन्द्र यादव, अरविंद उर्फ लाला, टीए अजय लाल श्रीवास्तव, मेराजूल हक, संतलाल मौर्य, राम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मैदान और विज्ञान प्रयोगशाला का शिलान्यास


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने बुधवार को शिव शंकरपुर नकहा और चंगेरा-मंगेरा ग्राम पंचायत में लाखों की लागत से तैयार हो रहे खेल मैदान और अंतरिक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को लाभ पहुंचेगा।इस मौके पर ग्राम प्रधान फूलमती, शेषनाथ यादव, राधेश्याम गुप्ता, विजय रंजन त्रिपाठी, संतोष चौहान आदि मौजूद रहे।

सदर विधायक ने तहसील परिसर में समूह के उत्पादों के विक्रय के लिए कबीर प्रेरणा शोरूम भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह शोरूम मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना अंतर्गत तैयार किया जाएगा। इस शोरूम के जरिए स्थानीय स्तर पर समूह की महिलाएं हस्त निर्मित कपड़ों एवं सामानों की बिक्री कर सकेंगी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद राम प्रताप पांडेय, एपीओ शिव प्रकाश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ रुद्र प्रताप सिंह, अनीश ओझा, ओंकार नाथ पांडे, उमेशचंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed