{"_id":"66fd9522e18a98307e0515d4","slug":"bhoomi-pujan-for-sports-grounds-in-the-blocks-construction-will-be-done-under-mnrega-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121638-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्लॉकों में खेल मैदान के लिए भूमि पूजन, मनरेगा के तहत होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्लॉकों में खेल मैदान के लिए भूमि पूजन, मनरेगा के तहत होगा निर्माण
Thu, 03 Oct 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
- जिले के सभी ब्लॉकों में खेल मैदान के लिए किया गया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के सभी ब्लॉकों में बुधवार को खेल मैदान के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। जिले के हर ब्लॉक में एक खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण मनरेगा के तहत होगा। जिस पर कार्य शुरू हो गया है।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार हैंसर ब्लाॅक के जिगना के राजस्व ग्राम बैरहा में मिनी स्टेडियम में भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने किया। 50 लाख की लागत से बनने वाले इस खेल मैदान में विभिन्न खेलों से संबंधित सुविधा मुहैया कराई जाएगी। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। जिसका लाभ लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी वीके मणि त्रिपाठी, एडीओ पंचायत गजानन पाल, प्रधान संतराम साहनी, अंकुर पांडेय, जन्मेजा मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत जिवधरा के राजस्व गांव बढ़या में बुधवार को विधायक अनिल त्रिपाठी ने खेल मैदान का शिलान्यास किया। कहा कि बच्चों को शारीरिक मानसिक विकास के लिए खेल मैदान होना जरूरी है। इस अवसर पर प्रमुख भूपेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, बीडीओ श्वेता वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी देवेश कुमार गोस्वमी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनरायन सिंह उर्फ पिंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पौली के ग्राम पंचायत डिहवा में खेल मैदान का विधायक गणेश चंद चौहान ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर बीडीओ अर्जित प्रकाश, प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राममिलन यादव, एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव, ग्राम प्रधान इमामुद्दीन, भरत भुआल चौधरी, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
0000000000