फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhattha labour was killed by 3 people

लेन-देन के विवाद में हुई थी भट्ठा मजदूर की हत्या

Sat, 27 Mar 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
bhattha labour was killed by 3 people
लेन-देन के विवाद में हुई थी भट्ठा मजदूर की हत्या
विज्ञापन

हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार
ईंट ढोने वाले ठेले पर पटक-पटक कर हत्या किए जाने की बात स्वीकार की
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नौहट स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की चार दिन पूर्व हुई हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक लेन-देन के विवाद में मजदूर की हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि नौहट ईंट भट्ठे पर महुली क्षेत्र के नाथनगर के रहने वाले 56 वर्षीय रामनाथ पुत्र घोल्लर चौहान मजदूरी करते थे। मंगलवार को मजदूर रामनाथ की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने के साथ पसली की हड्डी टूटने की बात सामने आई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही थी। विवेचना से सहदेव, शिवमूरत और रामसांवर चौहान उर्फ साधू निवासी नाथनगर के जरिए रामनाथ की हत्या किए जाने की बात सामने आई। शनिवार को डीघाबाईपास के निकट से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि रामनाथ के साथ वे लोग भी भट्ठे पर काम करते हैं। रामनाथ ने तीनों से कुछ रुपये उधार लिए थे। उधार दिए रुपये की मांग करने पर आनाकानी कर रहा था। उसी बात को लेकर मंगलवार को उससे कहासुनी हो गई। उसके बाद तीनों ने मिलकर ईंट ढोने वाले ठेले पर पटक-पटक कर रामनाथ को मार डाला। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed