फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bhartiya Kisan Union (BKU) activists submitted a memorandum to the SDM.

Sant Kabir Nagar News: भाकियू के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 Dec 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bhartiya Kisan Union (BKU) activists submitted a memorandum to the SDM.
एसडीएम धनघटा को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता-संवाद
धनघटा। भाकियू तहसील अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम डॉ. सुनील कुमार को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने समेत बिड़हर घाट पुल की बैरिकेडिंग कराने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि धनघटा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों के प्रसव केंद्रों की स्थिति दयनीय है। वहां समय से न तो डॉक्टर बैठते हैं न ही दवा है। प्रसव केंद्र पर डॉक्टर व दवा की उपलब्धता की मांग की गई। बिजली के जर्जर तारों को बदलने और गुलहरियां तथा दौलतपुर में छत के ऊपर से गए 11 हजार वोल्ट के तार हटवाने की मांग की गई। नावन खुर्द, दौलतपुर और करमा एवं मोलनाचक का रास्ता ठीक कराने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

भाकियू ने अरहर, ज्वार, बाजरा, तिल आदि के निशुल्क बीज बितरण की जांच मांग की। साथ ही सामुदायिक शौचालय व अमृत सरोवरों पर खर्च का विवरण व सूची की मांग की गई। शनिचरा बाजार से मुड़ाडिहा घाट तक एवं जगदीशपुर से लेकर मल्लेपुर तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने व उमरीया बाजार में सामुदायिक शौचालय एवं स्नान घर बनवाने की मांग की गई। साथ ही भाकियू ने उमरिया बाजार में सुरजीत हत्याकांड के पर्दाफाश की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed