{"_id":"6296520692a3193516416bba","slug":"bhakiu-give-gyapan-khalilabad-news-gkp4388086159","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष पंडित जर्नादन मिश्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। बेंगलुरू में भाकियू नेता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। साथ ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किए जाने की मांग भी की गई।
भाकियू के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सरौली स्थित काली मंदिर परिसर में बैठक किया। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। भाकियू जिलाध्यक्ष पंडित जर्नादन मिश्र ने कहा कि बेंगलुरू में पूर्व घोषित कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के ऊपर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। उनके ऊपर स्याही फेंकी गई। इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने हमलावर को पकड़ लिया और हाथापाई भी हुई। इसके पीछे साजिश लग रही है, ऐसे में इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए थे। उन्होंने घटना की निंदा की और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इस दौरान राम केवल वर्मा, करम हुसेन, राम सागर, संतराम चौधरी, फूलचंद्र चौधरी, दुर्गा प्रसाद चौधरी, राम टहल चौरसिया, अशोक मिश्र, जगदीश, कुतुबुद्दीन, रमेश, रमई प्रसाद चौधरी, प्रेम वर्मा, महेंद्र राम, राम अज्ञा चौधरी, सत्या पांडेय, भरत पांडेय, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।