फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   beo awarded students to increase interest

पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए बीईओ ने बच्चों को पुरस्कृत किया

Wed, 03 Nov 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
beo awarded students to increase interest
पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए बीईओ ने बच्चों को पुरस्कृत किया
विज्ञापन

धनघटा। पढ़ाई के प्रति रुचि को बढ़ाने के लिए कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी के बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने मंगलवार को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण के दौरान गांव के लोग मौजूद रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि करीब चार माह से विद्यालय चल रहे हैं। चार माह के भीतर बच्चे कितना तैयारी किए यह परखने के लिए बच्चों का टेस्ट कराया जा रहा है। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी में टेस्ट कराया गया। इसमें कक्षा एक में किशन कक्षा दो में सावित्री कक्षा तीन में अनुराधा, कक्षा चार में सत्यम और कक्षा पांच में सुमन प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा छह में संजना, कक्षा सात में आंचल साहनी और कक्षा आठ में सत्यम प्रथम स्थान हासिल किए। उन्होंने बताया कि प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शिवप्रसाद मद्धेशिया, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed