{"_id":"677d6d6501a0631d62010315","slug":"beautification-of-pond-of-mata-mandir-stalled-due-to-lack-of-budget-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-126710-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बजट के अभाव में अटका समय माता मंदिर के पोखरे का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बजट के अभाव में अटका समय माता मंदिर के पोखरे का सुंदरीकरण
Tue, 07 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
समय माता मंदिर के पाखरे का सुदंरी करण बंद पड़ा कार्य।
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित मां समय जी पोखरे को ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में पिकनिक स्पाट की तर्ज पर विकसित करने के लिए करने में धन की कमी बाधा बन रही है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अभी तीन करोड़ की जरूरत है। धन नहीं मिलने की वजह से इसका काम ठप पड़ा हुआ है।
शहर में धार्मिक रूप से प्रसिद्ध समय माता मंदिर स्थापित है। इसके पास ही मां समय जी का पोखरा है। इसके जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण की योजना तत्कालीन डीएम प्रेमरंजन सिंह व खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने बनाई थी। विधायक अंकुर ने इसे ड्रीम प्रोजेक्ट का नाम दिया था। प्रोजेक्ट में मां समय जी के पोखरे को पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाना था।
प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए शासन ने प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ 37 लाख रुपये उपलब्ध कराए थे। इसके साथ ही विनियमित क्षेत्र की तरफ से 50 लाख रुपये और दिए गए। इससे कार्य शुरू कराया गया। पोखरे का सीमांकन कराकर दोनों तरफ से सीढ़ी बनाई गई। साथ ही पोखरे के दो तरफ की चहारदीवारी का निर्माण कराया गया। तकरीबन 5 एकड़ के इस पोखरे के सुंदरीकरण में इसके बाद धन की कमी आड़े आ गई, जिससे कार्य ठप हो गया है।