{"_id":"61cb46244e379c7b28618624","slug":"beat-pradhan-away-police-khalilabad-news-gkp4215952196","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को पिटता देखकर भाग खड़ी हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान को पिटता देखकर भाग खड़ी हुई पुलिस
विज्ञापन

- खैरा गांव में खड़ंजा निर्माण के दौरान हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/ रोसया। मंगलवार शाम धनघटा क्षेत्र के खैरा ग्राम पंचायत में खड़ंजा निर्माण के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष को भिड़ा और प्रधान को पिटता देख वहां मौजूद पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। प्रधान ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
खैरा गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। ग्राम प्रधान रामसवल का आरोप है कि चकरोड की जमीन पर वह खड़ंजा निर्माण कार्य कराना चाह रहे हैं। जिसे विपक्षी नवी हुसैन आदि अपनी काश्तकारी भूमि बताकर निर्माण कार्य रोके हुए हैं। मंगलवार को खड़ंजा निर्माण कराने के लिए थाने से एक दरोगा और दो पुलिसकर्मी मौके पर गए और दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिए। उसी समय दूसरे पक्ष के लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर दौड़ते हुए आए और प्रधान को मारने-पीटने लगे। गांव वालों का कहना है कि प्रधान की पिटाई होते देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी खिसक गए। जबकि कुछ लोगों ने प्रधान की जमकर पिटाई की। जबकि दूसरे पक्ष के नवी हुसैन का आरोप है कि जिस जमीन पर खड़ंजा लगाया जा रहा है, वह उसकी काश्तकारी की जमीन है। उसका पैमाइश करने का आदेश एसडीएम द्वारा दिया गया है, लेकिन पैमाइश के पूर्व थाने के दरोगा और सिपाही वहां पहुंचकर जबरन निर्माण कार्य कराने लगे। निर्माण कार्य कराने से मना किया तो प्रधान पक्ष के लोग मारपीट पर आमादा हो गए। इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने पुलिस के समक्ष मारपीट होने की घटना से इनकार किया।