फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Be cautious of seasonal diseases, otherwise you will fall ill.

Sant Kabir Nagar News: मौसमी बीमारियों से रहें सतर्क, वरना हो जाएंगे बीमार

Sat, 10 Feb 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Be cautious of seasonal diseases, otherwise you will fall ill.
- जिला अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे 400 से 500 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बदल रहे मौसम की वजह से मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा होने लगा है। इस मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई तथा सही पोषण का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज मौसमी बीमारी के चपेट में आने से इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि लगातार मौसम बदल रहा है। जिसके कारण मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बदलते मौसम की वजह से एलर्जी, सर्दी-खांसी, बुखार, वायरल फीवर समेत अन्य बीमारी की चपेट में लोग आ रहे हैं। ऐसे में इस मौसम मे अधिक सावधान हो जाने की जरूरत है। इस मौसम में अधिक ठंडा पानी न पीएं। इससे बचाव के लिए खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

खासकर बच्चों के सही पोषण का उनके माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारी से बचाव के लिए खाना घर पर बनाकर खाएं और पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी का सेवन करें। साथ ही हरी सब्जी व साग का ज्यादा उपयोग करें। इससे हमारे शरीर में पोषक तत्व की कमी पूरी होती है। साथ ही बीमारियों से लड़ने में सहयोग भी करती है। शुद्ध पानी अथवा गुनगुना पानी काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed