Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Be aware of traffic rules: DM

यातायात नियमों के प्रति करें जागरुक: डीएम

Mon, 17 Jul 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Be aware of traffic rules: DM
सेंट थामस इंटर कॉलेज नेदुला से यातायात जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम और एसपी।
-सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

-डीएम और एसपी ने यातायात जागरूकता रथ को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत सोमवार को सेंट थाॅमस इंटर कॉलेज खलीलाबाद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही यातायात जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने यातायात जागरूकता रथ को रवाना किया। डीएम ने कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व उनमें कमी लाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों को हेलमेट लगाने, बाइक धीमी गति से चलाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान सीओ केशवदास, यातायात प्रभारी परमहंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed