फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BDO fears prove true

सच साबित हुई बीडीओ की आशंका

Sat, 22 Apr 2017 12:16 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 22 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
 BDO fears prove true
डीएम के समक्ष अपनी बात रखते पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : अमर उजाला
नाथनगर क्षेत्र पंचायत की बैठक में बवाल होने की बीडीओ ने पूर्व में ही आशंका जताई थी। शुक्रवार को यह आशंका सच साबित हुई। दो गुटों के बीच करीब तीन घंटे तक चले तांडव से ब्लॉक परिसर में कोहराम मच गया। और तो और यह सब सीओ और एसओ की मौजूदगी में हुआ। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस खुद को बचाती  नजर आई।
विज्ञापन


नाथनगर ब्लॉक के बीडीओ का प्रभार संभालने वाले डीडीओ रमेशचंदा ने 15 अप्रैल को एसपी को पत्र भेजा था। जिसकी कॉपी डीएम व सीडीओ को भी प्रेषित की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत नाथनगर की बैठक 21 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे होनी है। इसमें अशांति की प्रबल आशंका है। ऐसे में बैठक शुरू होने से एक घंटे पूर्व पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम कराने का निर्देश पुलिस को दिया जाए। शुक्रवार को पूर्वाह्न साढे़ ग्यारह बजे के करीब नाथनगर ब्लॉक सभागार में एडीओ पंचायत दिनेश राय की देखरेख में क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन


 इसी दौरान बीडीओ के उपस्थित न होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दिग्पाल पाल गुट के लोगों ने बैठक का बहिष्कार करने की बात कही। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख शिवनाथ यादव और क्षेत्र पंचायत सदस्य दिग्पाल पाल गुट के लोगों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की होने लगी। मामला बढ़ा और ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच 14 राउंड फायरिंग भी हुई। जिससे ब्लॉक परिसर में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस बचाव की मुद्रा में दिखी। हालांकि जोगेंद्र यादव नाम का एक सिपाही ने बीच-बचाव करने में काफी मशक्कत की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सीओ,एसओ, तीन दरोगा और सात सिपाही भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ रमेशचंद्रा ने बताया कि उन्होंने 21 और 22 अप्रैल को आंख का ऑपरेशन कराने के लिए छुट्टी ली है। अवकाश के दौरान उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को छोड़ कर शेष कार्य को एडीओ पंचायत दिनेश राय को देखने के लिए अधिकृत किया गया था। वैसे क्षेत्र पंचायत की बैठक में बवाल होने की पहले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था कराने के लिए एसपी,एसओ और सीओ को पत्र भेज दिया था। जो भी घटना हुई,वह नहीं होनी चाहिए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed