{"_id":"619a6c53594b1c0c833c7c89","slug":"bdc-members-meeting-khalilabad-news-gkp4171330191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक की लड़ाई में एकजुटता से मिलेगी ताकत : राजन सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक की लड़ाई में एकजुटता से मिलेगी ताकत : राजन सैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हक की लड़ाई में एकजुटता से मिलेगी ताकत : राजन सैनी
25 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले धरने की सफलता के लिए बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल के ब्लॉक सभागार में रविवार को बीडीसी सदस्यों ने बैठक की। इसमें 25 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले धरने की तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कछार क्षेत्र के अनिल त्रिपाठी को अपना संरक्षक मनोनीत करके अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए उनकी अगुवाई में संघर्ष करने का संकल्प लिया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष राजन सैनी ने कहा बीडीसी सदस्य चुनाव में आम जन के मतदान से चयनित होते हैं। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव संपन्न होने के बाद पंचायत के विकास कार्यों में पूरी तरह से उपेक्षित महसूस करते हैं। पंचायत विकास योजनाओं में उनकी कोई अहमियत नहीं रहती है। ऐसे में शासन को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांगों को लेकर संघर्ष करके पूरा करने के लिए मजबूर करना होगा। इसमें सभी बीडीसी सदस्यों को पूरे समर्पण के साथ लगना होगा। उन्होंने कहा कि अन्य प्रतिनिधियों की तरह शासन को साल में कम से कम 10 लाख रुपये क्षेत्र पंचायत सदस्य निधि, न्याय पंचायत में एक कार्यालय संवाद के लिए, पंचायत विकास के सिलसिले में ब्लॉक में आने-जाने पर दुर्घटना होने पर 10 लाख का जीवन बीमा, बीडीसी सदस्यों को 5000 रुपये मानदेय एवं योजना समिति में बीडीसी सदस्यों को भी जिला पंचायत सदस्यों के अनुरूप शामिल किया जाए। इस अवसर पर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंग्लेश दूबे, नुरूल्लाह खान, राबिया खातून, श्रीनाथ पासवान, आशा देवी, मुराती देवी, दिनेश सिंह, राजाराम, रामकेश, विश्वनाथ, महबूब आलम आदि मौजूद रहे।