{"_id":"66f84b21305713f42905c065","slug":"banks-will-remain-closed-for-ten-days-in-october-do-transactions-in-advance-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121439-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अक्तूबर में दस दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही कर लें लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अक्तूबर में दस दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही कर लें लेनदेन
Sat, 28 Sep 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
- गांधी जयंती से दीपावली तक बैंकों में रहेंगी कई छुट्टियां
- सितंबर में ही बैंकों से करें लेनदेन, एटीएम भी हो सकते हैं ड्राई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पितृ पक्ष खत्म होते ही त्योहार व सहालगों का समय शुरू हो रहा है। अक्तूबर में गांधी जयंती से लेकर दीपावली तक दस छुट्टियां बैंकों में रहेंगी। इससे यदि नकदी का लेन-देन करना हो तो सितंबर माह ही उपयुक्त है। अन्यथा बैंकों की बंदी के चलते एटीएम भी खाली हो सकते हैं।
इस वर्ष अक्टूबर की शुरुआत होने के साथ त्योहार और उनकी छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। इसकी वजह से कई सरकारी दफ्तर समेत बैंक भी इस महीने कई दिन बंद रहेंगे। सितंबर की तरह ही अक्टूबर में भी बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। इस महीने में शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की छुट्टियां रहेगी।
दरअसल अक्टूबर में बैंकों में दस दिन अवकाश रहने वाला है। ऐसे में आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो इसको पहले ही निपटा लें या फिर बैंकों की छुट्टियों की सूची देखकर ही जाएं। आरबीआई की ओर से बैंकों में छुट्टियों की जारी सूची के मुताबिक अक्टूबर में कुल 31 दिनों में से 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें रविवार और शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं।
विज्ञापन
इन तिथियों में बंद रहेंगे बैंक
दो अक्तूबर गांधी जयंती
छह अक्तूबर साप्ताहिक अवकाश
11 अक्तूबर महाअष्टमी
12 अक्तूबर विजयदशमी
13 अक्तूबर रविवार
17 अक्तूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती
20 अक्तूबर रविवार
26 अक्तूबर चौथा शनिवार
27 अक्तूबर रविवार
31 अक्तूबर दीपावली