{"_id":"635c1572f2831b12be595199","slug":"banks-open-after-holiday-crowd-of-account-holders-khalilabad-news-gkp4554249137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश के बाद खुले बैंक, उमड़ी खातेदारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश के बाद खुले बैंक, उमड़ी खातेदारों की भीड़
विज्ञापन
गोलाबाजार स्थित पंजाव नेशनल बैंक की शाखा में लगी लाइन।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
अवकाश के बाद खुले बैंक, उमड़ी खातेदारों की भीड़
संतकबीरनगर। दीपावली सहित अन्य त्योहारों की वजह से कई दिनों तक बैंक बंद रहे। मंगलवार को एक दिन बैंक खुला, फिर दो दिन बंद हो गए। ऐसे में शुक्रवार को बैंक खुले तो बड़ी संख्या में खातेदार पहुंच गए।
अक्तूबर माह में करीब एक सप्ताह से अधिकतर दिन बैंक त्योहारों के चलते बंद रहे। इस दौरान लोगों ने एटीएम का सहारा लिया, लेकिन अधिकतर एटीएम ड्राई हो गए। इससे लोगों को फिर बैंक का रुख करना पड़ा। दो दिन की बंदी के बाद शुक्रवार को बैंक खुले तो उपभोक्ताओं की भारी भीड़ दिखी। बैंकों में धन निवासी व जमा करने के लिए लंबी कतार लग गई। यह स्थिति करीब-करीब सभी बैंकों में देखने को मिली।
लोगों को अपनी बारी आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जो लोग सुबह पहुंच गए थे, वह ज्यादा परेशान दिखे। हालांकि बैंकों में सुरक्षा गार्ड लोगों को लाइन में खड़े कराते रहे। इसके बाद भी आपाधापी का माहौल रहा। शहर के एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक सहित अन्य बैंकों में लंबी लाइन रही।
विज्ञापन
धन निवासी के लिए आए उपभोक्ता दिनेेश कुमार ने कहा कि करीब दो घंटे हो गए हैं, अब तक नंबर नहीं आया है। लाइन में लगे हुए हैं, क्योंकि रुपये की सख्त जरूरत है। छठ व्रत के लिए भी महिलाएं धन निकासी के लिए बैंकों पर पहुंचीं। इसमें शामिल कंचन देवी ने बताया कि लंबी लाइन के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी। जबकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।