{"_id":"62433d3c9c62446ae142f8b6","slug":"bank-strike-khalilabad-news-gkp431515797","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की हड़ताल में 100 करोड़ का कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की हड़ताल में 100 करोड़ का कामकाज प्रभावित
विज्ञापन
शहर के आंसार टोले के पास बैंक बंद कर प्रदर्शन करते बैंककर्मी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
दो दिन की हड़ताल में 100 करोड़ का कामकाज प्रभावित
- दूसरे दिन भी बैंकों में लटका रहा ताला, भटकते रहे उपभोक्ता
- सेंट्रल बैंक पर पहुंचकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंकों व एलआईसी ऑफिस में ताला लटका रहा। इस दौरान बैंक से जमा व निकासी के लिए उपभोक्ताओं को भटकने को मजबूर होना पड़ा। इधर दो दिन में हड़ताल के चलते करीब 100 करोड़ रुपये का देन-देन प्रभावित हुआ है। हड़ताल के बीच बैंक कर्मियों ने सेंट्रल बैंक पहुंचकर प्रदर्शन किया।
केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों व श्रमिकों की उपेक्षा के विरोध में स्टेट बैंक को छोड़कर पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, यूनियन बैंक, बैंक आफ बडौदा, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक आदि में दूसरे दिन भी ताला लगा रहा। इस दौरान बैंकों पर पहुंचे तमाम उपभोक्ता निकासी व जमा करने में लिए भटकते नजर आए। बैंक कर्मियों का दावा है कि दो दिन की हड़ताल में करीब 100 करोड़ रुपये का देन-देन प्रभावित हुआ है। इस बीच बैंक यूनियन के जिला मंत्री विजय सिंह के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने सेंट्रल बैंक खलीलाबाद की शाखा पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लेबर कोड को समाप्त करने, निजीकरण रोकने, मनरेगा के तहत मजदूरी के लिए आवंटन बढ़ाने और कॉंट्रैक्ट वर्कर्स को रेगुलर करने व पुरानी पेंशन बहाली की मांग किया। इस दौरान बालानंद, गनेश कुमार, विष्णु, मुरली, पंकज, सरफराज, नवीन कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मी भी हड़ताल में शामिल रहे। एलआईसी कर्मियों ने खलीलाबाद शाखा के गेट पर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष कामरेड अशोक राय, महामंत्री कामरेड बाल मुकुंद तिवारी, महबूब अली, सदानंद, रामचंद्र पटेल, पवन कुमार, नीरज यादव, अमित मौर्य, शशांक त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, श्वेता यादव, रवि त्रिपाठी कंचन, अदिति, अमृता, शिखा, अनुपमा, सौम्या, सौरभ, विनम निगम आदि उपस्थित रहे। इधर ट्रेड यूनियन कौंसिल के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता व प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने हड़ताल का सफल बताते हुए कहा कि बैंक कर्मियों सहित अन्य कर्मियों की मांगें जायज है, इसे सरकार जल्द से जल्द पूरा करें।