फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bakhira jams from morning to evening

बखिरा में सुबह से शाम तक जाम 

Mon, 27 Mar 2017 12:02 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 27 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bakhira jams from morning to evening
सुबह से ही जाम लगने के कारण लोगों को खासी दिक्कत हुई। - फोटो : अमर उजाला
धीमी गति से मार्ग निर्माण के चलते कस्बे के पूर्वांचल बैंक तिराहे पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक जाम लगा रहा। इससे लोग खासे परेशान रहे। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी वीआईपी ड्यूटी पर होने के कारण जाम हटवाते नहीं दिखे। वहीं लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के एक्सईएन में निर्माण में देरी का कारण करीब 25 प्रतिशत ही बजट मिलना बताया है। 
विज्ञापन


बखिरा के मुख्य मार्ग पर इंटर कॉलेज से रसूलाबाद तिराहे तक करीब दो किलो मीटर लंबी खस्ताहाल सड़क का निर्माण हो रहा है। करीब ढाई पहले इस मार्ग का निर्माण हुआ था, लेकिन हाल यह है अब सिर्फ एक ओर की करीब 400 मीटर सड़क ही बन सकी है। रामस्वरूप, नुरुल्लाह, रामलखन, शमसुल हक, विजय कुमार, रफीक, राजू, कृष्णा ने कहा कि खलीलाबाद से होकर यह सड़क आनंदनगर, गोरखपुर, नौतनवां से होकर नेपाल तक जाती है। व्यस्त मार्ग होने से वाहनों की आवाजाही हर वक्त होती रहती है।
विज्ञापन


निर्माण में सुस्ती का आलम यह है कि करीब ढाई माह का बीतने के बावजूद महज चार सौ मीटर ही सड़क बन सकी है। लोगों को रोजाना जाम से दोचार होना पड़ रहा है, पड़ रविवार को स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। जाम के दौरान एक ओर जहां लोग परेशान थे, लेकिन पुलिसकर्मी कहीं भी नजर नहीं आए। लोगों जिलाधिकारी से तेजी के साथ सड़क निर्माण की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं प्रांतीय खंड के एक्सईएन एके दूबे ने बताया 30 दिसंबर से मार्ग निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। दो किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 7.84 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें से महज 1.57 करोड़ ही आवंटित हुआ है। बजट मिलने पर दोनों तरफ से जल्द निर्माण शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। उम्मीद है दो माह में कार्य पूरा हो जाएगा। उधर, इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि अधिकांश पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी पर हैं। इससे चलते शीघ्रता से जाम नहीं हटवायाजा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed